देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में तीन साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के नाला सोपारा उपनगर में 22 वर्षीय एक युवक को पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: कुर्नूल जिले के 4 प्राइवेट स्कूल के 27 छात्र COVID-19 पॉजिटिव, सभी को कराया गया बंद.

तुलिंज पुलिस थाने के उप निरीक्षक नितिन कोली ने कहा कि आरोपी एक फेरीवाला है।

उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम को बच्ची रिहायशी इमारत के बाहर खेल रही थी जब आरोपी उसे बहला फुसला कर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ कथित बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा वार, कहा- पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने के अलावा महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया.

अधिकारी ने कहा कि बच्ची घायल अवस्था में अपनी मां के पास गई और आपबीती सुनाई।

बच्ची की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे 26 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)