देश की खबरें | महाराष्ट्र: नागपुर में एक व्यक्ति ने अलग रह रही पत्नी की अभिरक्षा से बेटे को अगवा किया

नागपुर, आठ अगस्त महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक व्यक्ति ने अलग रह रही पत्नी की अभिरक्षा से अपने तीन-वर्षीय बेटे को कथित तौर पर अगवा कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार सुबह नागपुर शहर के तुलसीनगर इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि महिला अपने बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थी, तभी एक कार ने दोपहिया वाहन को रोका। कार से महिला का पति तथा उसका साथी निकला और दोनों उसके बेटे को लेकर फरार हो गए।

अधिकारी ने कहा कि महिला फौरन शांति नगर थाने पहुंची और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि खोज अभियान शुरू कर टीम को मध्य प्रदेश के खंडवा में आरोपी के घर भेज गया है।

पुलिस के अनुसार, ‘‘शांति नगर की निवासी महिला की 2019 में आरोपी से शादी हुई थी। वह कथित तौर पर महिला और उसके परिवार के सदस्यों का शारीरिक उत्पीड़न करता था।’’

अधिकारी ने कहा कि महिला ने खंडवा थाने में शिकायत दर्ज कराई और बेटे के साथ नागपुर लौट आई।

उन्होंने कहा कि स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया और बच्चे को अपने साथ ले जाने की मंशा जाहिर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)