पुणे, 26 जून महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपा नही रही है और मौत के मामलों को छिपाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
टोपे पुणे क्षेत्र में कोविड—19 स्थिति के लिये आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होने यहां आये थे ।
यह भी पढ़े | मुंबई में COVID-19 के 1,297 नए केस, 44 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
टोपे ने संवाददाताओं को बताया, 'हम कोई भी मौत छिपा नहीं रहे हैं । कभी कभी, किसी खास दिन मृत्यु के अधिक मामले सामने आते हैं । अतीत में हुयी मौत के आंकड़ों को शामिल करने के कारण ऐसा प्रतीत होता है । मौत के मामलो को छिपाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।'
इस मामले में विपक्ष के आरोपों के बारे में संवाददाताओं ने टोपे से सवाल किया था ।
यह भी पढ़े | चीन में भारत के राजदूत की दू टूक- LAC पर नए निर्माण बंद करे ड्रैगन, तभी खत्म होगा तनाव.
उन्होंने कहा कि मृत्यु के मामलों के मिलान के कारण यहां और वहां इस संख्या में वृद्धि हो सकती है । लेकिन, महा विकास आघाड़ी सरकार की मंशा एकदम स्पष्ट है कि यह इमानदारी एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों में विश्वास करता है ।
यह पूछने पर पुणे में कोरोना वायरस जांच कम हो रही है, टोपे ने कहा, 'मुंबई में प्रति दस लाख लोगों पर 22 हजार लोगों की जांच हो रही है । पुणे में दस लाख लोगों पर 15 हजार लोगों की जांच की जा रही है । इसलिये यह कहना अनुचित होगा कि पुणे में जांच कम हो रहे हैं । हमलोग आईसीएमआर की दिशा निर्देश के अनुसार जांच कर रहे हैं ।'
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि पुणें में जरूरत से कम जांच करायी जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY