देश की खबरें | महाराष्ट्र: फोन पर तीन तलाक देने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 23 नवंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फोन पर तलाक दिए जाने के मामले में अपने 32 वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला पहले नौकरी करने दुबई गई थी और हाल ही में अहमदनगर आई थी।

यह भी पढ़े | Mahatma Gandhi’s Great-Grandson Satish Dhupelia Dies: महात्मा गांधी के पड़पोते सतीश धुपेलिया COVID-19 संक्रमण से निधन.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले महिला के पति ने 20 नवंबर को उसे फोन किया और बताया कि वह उसके साथ संबंध नहीं रखना नहीं चाहता और उसके साथ रहना भी नहीं चाहता।

अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे फोन पर तलाक दे दिया।”

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के शाहपुर में ‘निर्वाण’ प्राप्ति के लिए तीन लोगों ने मौत को गले लगाया थाः पुलिस.

पीड़ित महिला ने अहमदनगर में भिंगर कैंप पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद शनिवार को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों के संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके अनुसार तात्कालिक ‘तीन तलाक’ पर प्रतिबंध है।

पुलिस ने कहा कि महिला (31) ने ब्यूटी पार्लर संबंधित कोई कोर्स किया था और वह मुंबई में काम करती थी। बाद में महिला दुबई चली गई थी और हाल ही में अहमदनगर लौटी थी जहां उसका फ्लैट है।

दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)