देश की खबरें | महाराष्ट्र: प्रदर्शन कर रहे 150 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, छह दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में चीनी विभाग के क्षेत्रीय सहायक निदेशक के कार्यालय के बाहर बिना अनुमति इकट्ठा होने पर पुलिस ने कम से कम 150 गन्ना किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: जेल में बंद सारदा के मालिक ने कई नेताओं पर पैसे लेने का लगाया आरोप, पीएम मोदी और सीएम ममता को लिखा पत्र.

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार की है। गन्ना किसान सहायक निदेशक के कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और उन्होंने चीनी सहकारी फैक्टरी के बैंक खाते में जमा किसानों का धन जारी करने की मांग की।

यह भी पढ़े | अहमदाबाद: बापूनगर इलाके में श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स के 20 दुकानों में लगी आग: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि अधिकतर किसान जिले के गंगापुर और लासूर इलाके से थे।

उन्होंने बताया कि किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शक्रवार को मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया था पिछले महीने औरंगाबाद पुलिस ने भाजपा विधायक प्रशांत बांब और 15 अन्य के खिलाफ चीनी फैक्टरी में किसानों द्वारा जमाए कराए गए नौ करोड़ से अधिक रुपये कथित रूप से ऐसे लोगों के खाते में जमा करने पर मामला दर्ज किया था, जो इससे संबंधित नहीं थे।

बांब ने अपने पर लगे आरोपों से इनकार किया है। वह जिले में गंगापुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और गंगापुर सहकारी चीनी फैक्टरी के अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)