मुंबई, 18 मार्च महाराष्ट्र में जलगांव महानगरपालिका में महापौर के चुनाव में बृहस्पतिवार को भाजपा के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि पार्टी के 27 पार्षदों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की।
शिवसेना की उम्मीदवार जयश्री महाजन 45 वोटों से जीतने के बाद महापौर चुनी गईं।
पचहत्तर सदस्यीय नगर निकाय में भाजपा 57 पार्षदों के साथ सत्ता में है। इसे कई वर्षों से पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है।
बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में शिवसेना की जयश्री महाजन महापौर चुनी गईं जबकि भाजपा के बागी कुलभूषण पाटिल को उपमहापौर चुना गया।
महाजन को शिवसेना के 15, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तीन और भाजपा के 27 बागी पार्षदों के वोट मिले।
भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा कापसे को 30 वोट मिले।
पिछले वर्ष अक्टूबर में भाजपा छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हुए एकनाथ खडसे ने ‘पीटीआई-’ से बातचीत में दावा किया कि भाजपा के पार्षद पिछले ढाई वर्षों से परेशान थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY