देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंदिर खुलने के मुद्दे पर एआईएमआईएम और शिवसेना कार्यकर्ता आए आमने-सामने
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, एक सितंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में सांसद इम्तियाज जलील द्वारा धार्मिक स्थलों को खोलने का आह्वान किए जाने के बाद मंगलवार को एक मंदिर के पास शिवसेना और आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए।

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष जलील ने कहा था कि वह मंगलवार दोपहर को खड़केश्वर मंदिर जाएंगे और इस बाबत अधिकारियों को ज्ञापन देंगे कि मंदिर को खोला जाए।

यह भी पढ़े | JEE- NEET Row 2020: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारत के भविष्य से खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार, नौकरियां दीजिए, खाली नारे नहीं.

उन्होंने यह भी कहा था कि वह यहां शाहगंज मस्जिद में बुधवार को नमाज पढ़ेंगे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जलील द्वारा घोषणा किए जाने के बाद चंद्रकांत खैरे और अंबादास दानवे समेत शिवसेना नेता भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े | UPSC CDS II 2019 Final Result 2019: यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस (II) के परिणाम घोषित, अधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर चेक करें अपना रिजल्ट.

हालांकि प्रशासन द्वारा अनुरोध किए जाने पर जलील नहीं पहुंचे।

पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने कहा कि एआईएमआईएम और शिवसेना के कार्यकर्ता मंदिर के पास आमने सामने आ गए लेकिन उन्हें पुलिस ने तितर बितर कर दिया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को खोलने का आदेश अभी नहीं दिया गया है और प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जलील ने पीटीआई- से कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील दी गई है इसलिए शिवसेना नीत राज्य सरकार को धार्मिक स्थलों को भी खोल देना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)