एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश : ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

रायसेन (मध्य प्रदेश), 13 अप्रैल मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

बम्होरी थाने की प्रभारी माया सिंह ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर छीतापुर गांव के पास सोमवार शाम को हुआ।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान राहुल राजपूत (21), वीरेंद्र राजपूत (30) एवं शुभम राजपूत (21) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग देहगांव की ओर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).