एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश: परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने के बाद 10वीं के छात्र ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के धार जिले में स्कूल की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश: परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने के बाद 10वीं के छात्र ने आत्महत्या की

धार (मध्यप्रदेश), 24 दिसंबर मध्यप्रदेश के धार जिले में स्कूल की परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद 10वीं के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना सोमवार रात जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर उटावड़ गांव में हुई।

नौगांव थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि सोमवार को एक निजी स्कूल में परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। छात्र के परिवार के सदस्यों के अनुसार, परीक्षा के दौरान छात्र के पास फोन होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ कार्रवाई की, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि छात्र के परिवार के सदस्य उसे रात में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा पाया गया है कि छात्र की मौत फांसी लगाने से हुई। उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है।

धार पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश यादव ने संवाददाताओं को बताया कि प्री-बोर्ड गणित की परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रभारी शिक्षक ने फोन जमा करा लिया और उसे परीक्षा पूरी करने के लिए दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी।

यादव ने बताया कि परीक्षा पूरी करने के बाद छात्र स्कूल कार्यालय आया और कहा कि वह मंगलवार को अपने बड़े भाई को लेकर आएगा और फोन वापस ले जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उन्हें छात्र के आत्महत्या के बारे में जानकारी मिली।

छात्र के रिश्तेदार गौरव रघुवंशी ने बताया कि स्कूल ने उसके परिवार को सूचना दी थी कि मोबाइल फोन पकड़ा गया है, जिसे जमा करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र स्कूल से लौटने के बाद किसी से बात नहीं की। रिश्तेदार ने बताया कि वह घर के एक कमरे में गया, जहां उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).