विदेश की खबरें | ‘लोक अदालत’ पुतिन के खिलाफ अभियोग की पुष्टि की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह प्रतीकात्मक निर्णय शुक्रवार को ऐसे समय आया जब यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण की शुरुआत को एक वर्ष पूरा हो गया।

हेग में एक हफ्ते की सुनवाई के बाद, तीन अंतरराष्ट्रीय कानूनी विशेषज्ञों वाली एक पीठ ने आदेश जारी किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से "यह सुनिश्चित करने के वास्ते हर आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया कि कानूनी शक्तियों वाली एक अदालत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अभियोग चलाए। ?

उसने यह भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि उक्त विधिक अदालत आरोपी को गिरफ्तार करने और जल्द से जल्द एक आधिकारिक यूक्रेन न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाने के लिए उपाय करे।

अमेरिकी अभियोजक स्टीफन रैप सहित न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी करने से पहले यूक्रेन में रूसी हमलों के पीड़ितों और सैन्य विशेषज्ञों की गवाही सुनी।

यह फैसला एक न्यायाधिकरण स्थापित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बीच आया है जो आक्रमण के अपराध के लिए पुतिन और अन्य रूसी नेताओं पर मुकदमा चला सके। अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत ने यूक्रेन में एक जांच शुरू की है, लेकिन आक्रमण के अपराध के लिए मुकदमा चलाने का उसके पास क्षेत्राधिकार नहीं है।

अदालत में पीठासीन न्यायाधीश, दक्षिण अफ्रीका के ज़क जैकब ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुनवाई विशेष अदालत के लिए दबाव बढ़ाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)