देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के कैपिटल काम्पलेक्स में लॉकडाउन तीन अगस्त तक बढ़ाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 19 जुलाई अरुणाचल प्रदेश सरकार ने कैपिटल काम्पलेक्स में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू लॉकडाउन को तीन अगस्त तक बढ़ा दिया। मुख्य सचिव नरेश कुमार ने रविवार को यह घोषणा की।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स में ईटानगर और नगरलागुन क्षेत्र आता है।

यह भी पढ़े | जयपुरः सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के विधायकों से मिलने के बाद होटल फेयरमॉन्ट से निकले: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य सचिव नरेश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्ण लॉकडाउन तीन अगस्त को सुबह पांच बजे तक प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को कैपिटल काम्पलेक्स में स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: जलभराव से मौत पर सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- सरकार और MCD सभी कोरोना नियंत्रण में लगे थे.

कुमार ने कहा कि कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है।

राजधानी परिसर में अब तक कुल 216 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में अब तक कुल 650 मामले सामने आए हैं जिनमें से फिलहाल 373 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 274 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से राज्य में तीन व्यक्तियों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)