तिरुवनंतपुरम, 20 जुलाई केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन प्रोटोकॉल का कथित रूप से उल्लंघन करने और उसके फलस्वरूप यहां कोविड-19 के मामले बढ़ जाने को लेकर दो बड़े स्टोर के लाईसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
रामचंद्रन और पोथीज दो ऐसे स्टोर हैं जिनके खिलाफ तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने कार्रवाई की है।
महापौर के श्रीकुमार ने कहा, ‘‘ रामचंद्रन और पोथीज शहर में संक्रमण में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। उन्हें कई बार कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।’’
उन्होंने बताया कि हाल ही में रामचंद्रन शॉपिंग सेंटर के कम से कम 100 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं और कई ग्राहक भी संक्रमित हो सकते हैं। रामचंद्रन स्टोर की यहां कई दुकाने हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 794 नए मरीज पाए गए: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
श्रीकुमार ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ पोथीज ने भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। वह भी फिलहाल अपना कामकाज नहीं चला सकता है। उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। ’’
यहां कोविड-19 के मामले निरंतर बढते रहने पर निगम ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को 28 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY