देश की खबरें | वाम दलों ने स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली , 12 सितम्बर वाम दलों के नेताओं ने शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह धर्मनिरपेक्षता के मामले में कोई समझौता नहीं करने वाले व्यक्ति थे और वह सदैव न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज के लिए लड़ते रहे।

लंबे समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित रहे स्वामी अग्निवेश का दिल्ली के एक अस्पताल में कई अंगों के निष्क्रिय हो जाने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में NEET परीक्षा से एक दिन पहले छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: 12 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा, ‘‘वह धर्मनिरपेक्षता के मामले में कोई समझौता नहीं करने वाले सेनानी थे। मैं उनके सभी मित्रों और प्रशंसकों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं। ’’

भाकपा नेता अतुल अंजान ने कहा कि अग्निवेश धार्मिक एकता के एक "महान योद्धा" थे, जो लोगों को आर्य समाज और आध्यात्मिकता से जोड़ते थे।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

अंजान ने बंधुआ मजदूरों के साथ अग्निवेश के काम को याद किया और कहा कि वह कैसे उनके विचारों को रखते थे जिसके लिए अक्सर उन्हें निशाना बनाया जाता था।

भाकपा के नेता डी राजा ने कहा, ‘‘वह मुझे कॉमरेड कहा करते थे और मैंने उन्हें कॉमरेड स्वामी के नाम से भी संबोधित किया।

इससे पहले माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)