जमशेदपुर, 22 जुलाई झारखंड के जमशेदपुर शहर में मंगलवार रात एक वकील की हत्या कर दिये जाने के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र जाट ने बताया कि 29 वर्षीय प्रकाश यादव की अपराधियों ने धारदार हथियार से मंगलवार रात हत्या कर दी।
उन्होंने बताया, ‘‘घटना के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।’’
उन्होंने बताया कि प्रकाश ने हाल ही में कुछ भू-माफियाओं के खिलाफ
सरकारी भूमि पर कब्जा करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी और पुलिस इस पहलू को ध्यान में रख कर भी मामले की जांच कर ही है।
प्रकाश पूर्व में झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता रह चुके थे और
वर्तमान में वह भाजपा के सदस्य थे।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रकाश के घर गये और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की।
इन्दु ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY