देश की खबरें | राजपूत की मौत को लेकर ‘फर्जी सिद्धांत’ फैलाने के आरोप में वकील गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 16 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और टैलेंट मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बारे में फर्जी षड्यंत्र सिद्धांत फैलाने के आरोप में दिल्ली निवासी एक वकील को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की साइबर इकाई ने विभोर आनंद को बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित उनके निवास से पकड़ा।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

उन्होंने बताया कि आनंद ने यूट्यूब वीडियो कथित तौर पर पोस्ट किये थे जिसमें वकील ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिये थे और उन्हें मौतों से जोड़ा था। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी गत अगस्त में दर्ज की गई थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने कहा, ‘‘जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी को राजपूत और सालियन की मौत के मामले में फर्जी षड्यंत्र सिद्धांत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।’’

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मानहानि एवं भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य आरोपों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आनंद को शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया गया और 19 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)