खेल की खबरें | परिवार में निधन के बाद ‘बायो सिक्योर बबल’ से बाहर निकले इंग्लैंड के लॉरेंस

साउथम्पटन, 11 अगस्त पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज डेन लॉरेंस परिवार में निधन के बाद टीम के जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण से बाहर निकल गए हैं।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 in UAE Gets Green Signal from Govt: यूएई में आईपीएल के लिये सरकार से मिली मंजूरी- चेयरमैन बृजेश पटेल.

एसेक्स के इस 23 साल के बल्लेबाज ने 70 प्रथम श्रेणी मैचों में 3804 रन बनाने के अलावा नौ विकेट भी चटकाए हैं।

ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘टेस्ट पदार्पण का इंतजार कर रहे लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ #रेजदबैट टेस्ट श्रृंखला के लिए रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया था। वह गुरुवार से एजियास बाउल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ’’

यह भी पढ़े | Yuzvendra Chahal Shares Adorable Picture With Dhanshree Verma: युजवेंद्र चहल ने अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर.

बयान में कहा गया, ‘‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड आग्रह करता है कि मीडिया इस समय डेन और उनके परिवार के निजता के आग्रह का सम्मान करेगा।’’

स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स भी पारिवारिक कारणों से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड ने कहा है कि उन्होंने विकल्प के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।

पिछले हफ्ते तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को इंग्लैंड के खाली स्टेडियम में हो रहे ट्रेनिंग शिविर से जुड़ने को कहा गया था। वह बॉब विलिस ट्रॉफी के लिए ससेक्स की टीम का हिस्सा थे।

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट तीन विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)