देश की खबरें | राजस्थान में जोधपुर के सैन्य अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोगशाला शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 19 अगस्त कोरोना वायरस संक्रमण के नमूनों की जांच के लिए जोधपुर के सैन्य अस्पताल में प्रयोगशाला स्थापित की गयी है।

यह प्रयोगशाला भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से मान्यताप्राप्त है। इसमें कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए रेपिड एंटीजन जांच के साथ साथ आरटी पीसीआर जांच भी हो सकेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 8,642 मरीज पाए गए: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सैन्य प्रवक्ता कर्नल सोंबित घोष ने बताया कि जोधपुर के सैन्य अस्पताल में मोलेक्यूलर बायोलाजी लैब शुरू हो गयी है। किसी सैन्य अस्पताल में यह अपनी तरह की पहली संभागीय प्रयोगशाला है।

घोष ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा राष्ट्र की सेवा करने के लिए यह प्रयोगशाला एक और प्रयास है जो निश्चित रूप से देशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये एक मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बिना लोहे का बनेगा राम मंदिर, 1 हजार साल होगी मंदिर की आयु.

उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला कोणार्क कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी के निर्देशन में बनी है।

उन्होंने बताया कि यह प्रयोगशाला जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पुणे की सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान जैसे अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ समन्वय से काम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)