मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने आयी महिला के जननांग से स्वाब के नमूने लेने वाले लैब टेक्नीशियन को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मंत्री यशोमति ठाकुर ने मंगलवार को हुई इस घटना पर घोर आश्चर्य जताते हुए कहा कि टेक्नीशियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बदनेरा थाने के निरीक्षक पंजाब वंजारी ने पीटीआई को बताया कि शिकायतकर्ता महिला अमरावती के एक मॉल में काम करती है। 24 जुलाई को वहां के एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शिकायतकर्ता सहित 20-25 अन्य कर्मचारियों के नाक का स्वाब जांच के लिए लिया गया, और उन्हें मंगलवार को जिले की जांच केन्द्र में ले जाया गया।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट में उपेक्षा से अयोध्या के मुस्लिम नाखुश, बताई यह वजह.
उन्होंने बताया कि महिला के नाक के स्वाब का नमूना लेने के बाद टेक्नीशियन ने कथित रूप से उसके जननांग से भी स्वाब का नमूना लिया।
उन्होंने बताया कि महिला ने मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 376 (बलात्कार) में मामला दर्ज कराया।
मंत्री ठाकुर ने कहा, अमरावती के जिलाधिकारी शैलेष नवल ने उन्हें बताया है कि आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ठाकुर अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY