देश की खबरें | कोविड टीका वैश्विक स्तर पर आसानी से उपलब्ध नहीं कराया गया तो काफी लोगों की मौत होगी : मोहम्मद युनूस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ अक्टूबर नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि अगर कोरोना वायरस का टीका ‘वैश्विक स्तर पर आसानी से’ उपलब्ध नहीं कराया गया तो काफी संख्या में लोगों की जान जाएगी।

उन्होंने कहा कि टीका का पेटेंट किसी एक को नहीं कराना चाहिए क्योंकि दूसरी दवा कंपनियों को लाइसेंस नहीं होने के कारण इसके उत्पादन में दिक्क्त आएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोविड-19 के 1,244 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 92 हजार के पार.

सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता और युनूस सेंटर बांग्लादेश की तरफ से आयोजित एक वेबिनार में युनूस ने कहा, ‘‘कई धनी देश टीका उत्पादन में शामिल दवा कंपनियों को काफी धन दे रहे हैं ताकि उस पर अपनी पकड़ बना सकें।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की कंपनियां काफी लाभ कमाकर खुश हैं और उन्हें गरीब देशों की कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Dies: केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन, मंझे हुए राजनेता देश के 6 प्रधानमंत्रियों के साथ किया है काम, जानें उनका राजनीतिक सफर.

साल 2006 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित युनूस ने कहा, ‘‘इस प्रकार गरीब देशों में टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी संख्या में लोगों की जान जा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि पोलियो के टीके की ‘उपलब्धता आसान’ बनाई गई थी, जिससे दुनिया से इस बीमारी का खात्मा हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)