नयी दिल्ली, 18 मार्च शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बृहस्पतिवार को इस बात से इनकार किया कि कोविड-19 के कारण नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में देरी होगी।
शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उनसे सवाल किया गया था कि क्या कोविड-19 महामारी के कारण नयी शिक्षा नीति को लागू करने में विलंब होगा?
इसके जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘जी नहीं।’’
उन्होंने कहा कि सरकार ने नयी शिक्षा नीति लागू करने के लिए पहल शुरू कर दी है और मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों को नयी शिक्षा नीति को वास्तविक अर्थों में लागू करने के लिए कदम उठाने को कहा गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल नयी शिक्षा नीति को मंजूरी दी थी। यह 34 साल पुरानी 1986 की शिक्षा नीति का स्थान लेगी। नयी शिक्षा नीति का मकसद भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार लाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY