पुडुचेरी, 18 जून पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो और लोगों की मौत हो गयी जबकि 27 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद, केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 272 हो गयी है।
पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी ने लोगों से केंद्र की ओर से जारी दिशा निर्देश का पालन करने, सामाजिक मेल जोल में दूरी अपनाने, मास्क पहनने आदि की अपील की है ताकि वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद मिले।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन की बातचीत कुछ सकारात्मक बिंदुओं पर खत्म, शुक्रवार को भी होगी वार्ता.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के निदेशक एस मोहन कुमार ने बयान जारी कर बताया कि यहां के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में 37 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी । मरीज को कुछ और दिक्कतें थी और उसमें कोविड—19 की पुष्टि हुयी थी जिसका इलाज चल रहा था ।
कुमार ने बताया कि इससे पहले आज सुबह भी एक मरीज की मौत हो गयी, वह 52 साल का था ।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1298 नए मरीज पाए गए, 67 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में कुल 21 निषिद्ध क्षेत्र हैं । केंद्र शासित प्रदेश में अबतक 11 हजार 536 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 10 हजार 290 में नतीजे नेगेटिव आए।
उन्होंने बताया कि बाकी नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है ।
इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री मलाडी कृष्ण राव ने बताया कि कोविड—19 के 27 नये मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 149 मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 120 मेडिकल कालेज में, 22 जेपीआईएमईआर में, छह कराइकल में और एक का इलाज माहे क्षेत्र में चल रहा है।
राव ने बताया कि 27 में 26 नये मरीजों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक को केंद्र संचालित जेपीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है ।
उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में कुल मामलों की संख्या अब 272 हो गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY