देश की खबरें | कोविड-19 : संसद भवन के भीतर सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर रोक
जियो

नयी दिल्ली, चार जून कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार का एक आदेश जारी कर संसद भवन परिसर में सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने एक आदेश में कहा कि संसद सत्र शुरू होने पर सांसदों के 800 से ज्यादा निजी सहायकों की संसद भवन परिसर में उपस्थिति स्थिति को संवेदनशील बना देगी।

यह भी पढ़े | सुरक्षा बलों ने राजौरी के कालाकोट इलाके में एक आतंकवादी को मार गिराया : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश में कहा गया है, ‘‘दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए तय किया गया है कि अगले आदेश तक सांसदों के निजी सहायकों के संसद भवन के भीतर प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाता है।’’

संसद के नोडल प्राधिकार लोकसभा सचिवालय ने निजी सहायकों के अलावा सेवानिवृत्त अधिकारियों, निजी अतिथियों और संयुक्त सचिव रैंक से निचले स्तर के अधिकारियों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़े | ऑस्‍ट्रेलिया-भारत के बीच साइबर और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप.

संसद का कामकाज तीन मई से शुरू होने के बाद वहां नियुक्त चार से ज्यादा अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है।

संसदीय सौंध भवन की दो मंजिलों को सील भी करना पड़ा था और उन्हें संक्रमण मुक्त करने के बाद खोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)