देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में सर्वाधिक: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,49,682 मरीज ठीक हो चुके हैं और इसके साथ ही इस महामारी के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.45 प्रतिशत हो गई है जो देश में सर्वाधिक है।
चेन्नई, 29 अगस्त तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,49,682 मरीज ठीक हो चुके हैं और इसके साथ ही इस महामारी के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 85.45 प्रतिशत हो गई है जो देश में सर्वाधिक है।
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.
उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत रह गई है जो कि “अत्यंत कम” है।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टरों के साथ शनिवार को हुई बैठक में पलानीस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार ने महामारी को फैलने से रोकने, मरीजों के उपचार और राहत कार्यों पर अब तक 7,162 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बताना चाहूंगा कि कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर तमिलनाडु में 85.45 प्रतिशत है जो देश में सर्वाधिक है और इस महामारी से मौत की दर 1.7 प्रतिशत है जो बहुत कम है।” तमिलनाडु में कोविड-19 के अब तक 3,49,682 मरीज ठीक हो चुके हैं।
शुक्रवार तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख से अधिक मामले सामने आ चुके थे।
तमिलनाडु में कोविड-19 से अब तक 7,050 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

