देश की खबरें | कोविड-19: देश में लगातार दसवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या दस लाख से कम रही
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर देश में लगातार दसवें दिन कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या दस लाख से कम रही और प्रतिदिन स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या उत्साहजनक बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Hathras Rape Case: राहुल, प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया, जा रहे थे हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने.

भारत में कोविड-19 के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63 लाख से अधिक हो गई, जबकि 24 घंटे के भीतर 85,376 लोगों के स्वस्थ होने के बाद 52,73,201 लोग अब तक इस महामारी से उबर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर फैसला BJP को दे सकता है सियासी बढ़त, विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती.

मंत्रालय की ओर से कहा गया, ‘‘संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी। 12 दिन में करीब 10 लाख लोग संक्रमण से उबरे।’’

इसमें कहा गया कि स्वस्थ होने वाले लोगों में से 77 फीसदी 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और तेलंगाना।

ठीक होने वाले सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र से, उसके बाद आंध्र प्रदेश और फिर तमिलनाडु से हैं।

आँकड़ों के अनुसार, देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 14.90 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 76 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज भी दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। ये हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, असम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना।

इससे पहले 11 सितंबर को भारत में 9.4 लाख उपचाराधीन रोगी थे।

मंत्रालय की ओर से कहा गया, ‘‘कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या दस लाख से कम रहने की प्रवृत्ति लगातार दसवें दिन भी बनी रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)