देश की खबरें | कोविड-19: मिजोरम सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय टाला

आइजोल, चार जुलाई मिजोरम सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के प्रयासों के तहत 2020-21 शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूल खोलने संबंधी फैसला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

सरकार ने पहले मौजूदा सत्र के लिए 15 जुलाई से शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला किया था।

यह भी पढ़े | सेवा ही संगठन कार्यक्रम: पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओ से बातचीत में लोगों की मदद करने को लेकर की तारीफ : 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालचंदमा राल्ते ने शुक्रवार को कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण सभी राज्यों को 31 जुलाई तक शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान नहीं खोलने के निर्देश दिए हैं, जिसके कारण हम इस माह स्कूल नहीं खोल पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद इस संबंध में फैसला करेगी।

यह भी पढ़े | पालघर: दुकानदार ने महिला के शव के साथ किया दुष्कर्म.

मिजोरम में शुक्रवार तक कोविड-19 के 162 मामले सामने आए। राज्य में इस समय 35 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 127 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीच में स्थगित की गई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

मंत्री ने बताया कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।

लॉकडाउन लागू होने से पहले कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई थीं और परिणाम मई में घोषित कर दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)