देश की खबरें | कोविड-19:कामत ने गोवा के निजी अस्पताल में बिस्तर को लेकर आरक्षण पर साधा निशाना

पणजी, 14 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत ने मंगलवार को गोवा सरकार के उस आदेश की निंदा की जिसमें निजी अस्पतालों को कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने दावा किया कि इस कदम ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी थी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि आईसीयू के 20 प्रतिशत बिस्तरों को कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के लिए आरक्षित किया जाए।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट कल सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, पार्टी के एक्शन पर तोड़ेंगे चुप्पी.

कामत ने कहा, ‘‘गोवा के प्रत्येक निजी अस्पताल में 20 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के सरकार के फैसले ने लोगों के मन में दहशत और भय पैदा कर दिया है। क्या सरकार हर अस्पताल के बिस्तर पर कोविड-19 मरीज लाने की कोशिश कर रही है?’’

विपक्ष के नेता ने सवाल किया कि अगर गोवा में छोटे अस्पतालों में भी कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों को भर्ती कराया जाता है तो यह अन्य रोगियों के लिए कितना सुरक्षित रह जाएगा।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने खुद को किया क्वॉरन्टीन: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कामत ने गोवा में कोविड-19 महामारी के विवरण के बारे में एक श्वेत पत्र पेश करने की अपनी मांग दोहराई और पूछा कि राज्य सरकार ने दक्षिण गोवा जिला अस्पताल का सही तरीके से उपयोग क्यों नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए और अस्पताल में सभी सुविधाओं को पूरी तरह से चालू करने के लिए पीएम केयर फंड से धन की मांग करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)