देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित मरीज ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, कई वर्षों से थी नि:संतान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इरोड, 28 अक्टूबर तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण का इलाज करा रही 44 वर्षीय गर्भवती महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

कोविड-19 संक्रमण के अलावा प्रसव संबंधित जटिलताओं के कारण डॉक्टरों को महिला की सर्जरी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा ।

यह भी पढ़े | Uttarakhand: कांग्रेस ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगाया भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप, कहा- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री.

कई वर्षों से नि:संतान महिला ने कुछ महीने पहले आईवीएफ पद्धति की मदद से गर्भधारण किया था।

बाद में वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई जिसके बाद उसे पेरुंदुरई आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | Yogesh Tyagi Suspended: दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश त्यागी निलंबित, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर.

25 अक्टूबर को महिला को प्रसव पीड़ा शुरु हुई जिसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने की।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और जच्चा और बच्चे तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)