देश की खबरें | कोविड-19 संकट के बीच राज्यों को मदद देने में विफल रही है केंद्र सरकार : अमरिंदर
जियो

चंडीगढ़, पांच जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कोविड-19 संकट के दौरान राज्यों को किसी तरह की मदद देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की।

सिंह ने कहा कि यह केंद्र का कर्तव्य है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आए और राज्यों को उनकी ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने में मदद करे।

यह भी पढ़े | जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 182 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने यहां कहा, ‘‘भारत सरकार कोविड-19 के प्रकोप और लंबे समय तक लगे लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने में छोटे राज्यों को कोई मदद देने में विफल रही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: एक साथ 25 स्कूलों में पढ़ाकर टीचर ने कमाए 1 करोड़ रुपये.

इस बीच, अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उन्हें बताया है कि 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस के चुनाव अभियान को संभालने में उन्हें काफी खुशी होगी।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की रणनीति बनाने के काम के लिए किशोर की टीम को नियुक्त करने का फैसला उन पर छोड़ दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)