नयी दिल्ली, 19 जून कोविड-19 से संघर्ष कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल से शुक्रवार को यहां स्थित मैक्स अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।
सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जैन (55) को निमोनिया है और उनका ऑक्सीजन स्तर गिरने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित करने का फैसला लिया।
एक सूत्र ने बताया, “उन्हें शाम को मैक्स अस्पताल लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया।”
यह भी पढ़े | पंजाब: अमृतसर में 2 खालिस्तानी गुर्गे गिरफ्तार, बना रहे थे हमले का प्लान, हथियार जब्त.
जैन की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY