देश की खबरें | कोविड-19: झारखंड उच्च न्यायालय कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत में कामकाज दो दिन तक बंद

रांची, 14 जुलाई झारखंड उच्च न्यायालय के एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अदालत परिसर में दो दिन के लिए कामकाज बंद कर दिया गया।

झारखंड उच्च न्यायालय के महापंजीयक कार्यालय ने सोमवार को बताया कि उच्च न्यायालय के एक कर्मी के संक्रमित पाये जाने के कारण सोमवार को अदालत में किसी तरह का कोई काम नहीं हुआ। सोमवार को पूरे परिसर को संक्रमणमुक्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी, जो मंगलवार तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी बोले- इस हफ्ते हमारे देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि एक न्यायाधीश के होम गार्ड का नमूना जांच के लिए लिया गया था। जांच में उसके संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत के सभी कार्य निलंबित कर दिए गए हैं।

इस दौरान अदालत में न्यायिक या गैर न्यायिक कार्य नहीं हुए। हालांकि वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ही मामलों की सुनवाई की जा रही है, लेकिन कई न्यायाधीश अदालत के अपने कक्ष में बैठकर ही मामलों की सुनवाई करते हैं। ऐसे में संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसे भी निलंबित कर दिया गया और पूरे परिसर को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी संग्राम जारी, कांग्रेस ने सुबह 10 बजे विधायकों की बुलाई बैठक, सचिन पायलट शामिल होंगे या नहीं इसपर टिकीं सबकी निगाहें.

इससे पूर्व अदालत ने कई याचिकाओं की सुनवाई लंबित होने की वजह से मंगलवार तक के लिए याचिका दाखिल करने पर रोक लगाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)