देश की खबरें | भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की जांच में कोविड-19 की पुष्टि

कोलकाता, तीन जुलाई भारतीय जनता पार्टी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव चटर्जी ने ट्वीट किया कि उन्हें हल्का बुखार है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से जंग: पटना के महावीर मंदिर में ऑटोमेटिक मशीन से भक्तों को दिया जा रहा है चरणामृत.

उन्होंने कहा, “आज सुबह मेरी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई, हल्का बुखार है और मैं पिछले एक सप्ताह से पृथक-वास में हूं। मैं सभी को जानकारी देती रहूंगी। सब ठीक है।”

अभिनय का करियर छोड़ कर राजनीति में आई चटर्जी पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से लोकसभा सदस्य हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की यात्रा निश्चित रूप से हमारी सेना के जवानों को प्रेरित करेगी: अधीर रंजन चौधरी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामले बृहस्पतिवार को बढ़ कर 6,083 हो गए थे। अब तक राज्य में 699 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है जबकि 13,037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)