पणजी, 26 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार शुरु हो गया है क्योंकि राज्य के हर हिस्से से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 1,039 पहुंच गया। इनमें से फिलहाल 667 लोग संक्रमित हैं।
यह भी पढ़े | मुंबई में COVID-19 के 1,297 नए केस, 44 की मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सावंत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें यह बात माननी होगी कि राज्य में सामुदायिक प्रसार शुरू हो गया है। लेकिन संक्रमण का पता कुछ ही स्थानों से चल रहा है।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त मानक संचालन प्रक्रिया लागू की है जिसके तहत राज्य में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को या तो खुद की जांच करानी होगी या 14 दिनों के लिए घर से बाहर रहना होगा।
यह भी पढ़े | चीन में भारत के राजदूत की दू टूक- LAC पर नए निर्माण बंद करे ड्रैगन, तभी खत्म होगा तनाव.
वास्को में मंगोर हिल और सत्तारी तालुका का मोर्लम गांव संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र हैं जबकि राज्य के कुछ इलाकों को लघु संक्रमण प्रभावित क्षेत्र नामित किया गया है।
गोवा में कोविड-19 के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं: कुल मामले:1039, नए मामले: 44, मौत:दो, संक्रमणमुक्त हो चुके लोग:370, इलाजरत मरीज:667, कुल जांच:60,305।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY