एजेंसी न्यूज

Coronavirus Cases Update in India: भारत में COVID19 के आकड़ें 58 लाख के पार, मृतकों की संख्या हुई 92,290; एक दिन में 86,052 नए मामले दर्ज

भारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए, जबकि इनमें से 47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं. देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है. एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए.

Coronavirus Cases Update in India: भारत में COVID19 के आकड़ें 58 लाख के पार, मृतकों की संख्या हुई  92,290; एक दिन में 86,052 नए मामले दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली, 25 सितम्बर: भारत में कोविड-19 (COVID19) के मामले शुक्रवार को 58 लाख के पार चले गए, जबकि इनमें से 47 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं. देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 58,18,570 हो गए. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,141 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 92,290 हो गई.

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 47,56,164 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से रोगियों की मृत्यु की दर 1.59 प्रतिशत है. उसके अनुसार देश में अभी 9,70,116 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 16.67 प्रतिशत हैं. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Updates in Odisha: ओडिशा में कोरोना का प्रकोप जारी, एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 4,340 मामले

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 24 सितम्बर तक कुल 6,89,28,440 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 14,92,409 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).