जरुरी जानकारी | कोडक टीवी हापुड़ में संयंत्र लगाने पर निवेश करेगी 500 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, चार अगस्त कोडक टीवी इंडिया उत्तर प्रदेश के हापुड़ में टीवी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने पर अगले तीन साल में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह संयंत्र पूर्णतया स्वचालित होगा।

कोडक टीवी की भारत में ब्रांड लाइसेंस धारक कंपनी सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि संयंत्र का पहला चरण 2021 के अंत तक चालू हो जाएगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

कंपनी ने कहा कि इससे कंपनी को अपने उत्पादों में स्थानीय मूल्यवर्द्धन करने में मदद मिलेगी। वहीं कंपनी भारत में सस्ते स्मार्ट टीवी बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाएगी।

सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीत सिंह ने कहा, ‘‘मेक इन इंडिया को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते और अपने एंड्रॉइड प्रमाणन का लाभ उठाते हुए कंपनी अगले तीन साल में विनिर्माण संयंत्र पर 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लगने वाला यह संयंत्र पूर्णतया स्वाचालित होगा।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के लगने के बाद टीवी विनिर्माण में स्थानीय मूल्यवर्द्धन बढ़कर 50 से 60 प्रतिशत हो जाएगा।

सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स फ्रांस के इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड थॉमसन की भी लाइसेंस धारक है। कंपनी के अभी नोएडा, ऊना और जम्मू में तीन संयंत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)