शोतारो द्वारा प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित निजी पार्टी की तस्वीरें एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थीं, जिसके बाद जापान में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था।
शोतारो जापानी प्रधानमंत्री के सबसे बड़े बेटे हैं। वह राजनीतिक मामलों को लेकर अपने पिता के कार्यकारी नीति सचिव हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर पिछले साल 30 दिसंबर को दी गई नए साल की पार्टी में अपने कुछ रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
साप्ताहिक पत्रिका ‘शुकन बुनशुन’ में प्रकाशित तस्वीरों में शोतारो और उनके रिश्तेदार सीढ़ियों पर बिछी लाल कालीन पर ठीक उसी मुद्रा में पोज देते नजर आ रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आधिकारिक ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं।
कुछ तस्वीरों में शोतारो रिश्तेदारों के बीच में खड़े दिखाई दे रहे थे। कैबिनेट की आधिकारिक ग्रुप फोटो में यह जगह प्रधानमंत्री के लिए निर्धारित होती है। वहीं, अन्य तस्वीरों में मेहमान मंच पर इस तरह बैठे नजर आ रहे थे, मानो वे किसी संवाददाता सम्मेलन में हों।
प्रधानमंत्री किशिदा ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा, “राजनीतिक मामलों के सचिव के तौर पर, जो एक सार्वजनिक पद है, शोतारो का कार्य अनुचित था और मैंने उन्हें जवाबदेह ठहराने के लिए उन्हें बदलने का फैसला किया है।”
किशिदा ने कहा कि एक अन्य सचिव ताकायोशी यामामोतो बृहस्पतिवार को राजनीति मामलों के कार्यकारी नीति सचिव के रूप में उनके बेटे की जगह लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY