(अदिति खन्ना)
लंदन, 24 दिसंबर ब्रिटिश राजशाही की ओर से अपने पहले पारंपरिक क्रिसमस दिवस संदेश में महाराजा चार्ल्स-तृतीय दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की विरासत को श्रद्धांजलि देंगे।
बकिंघम पैलेस की ओर से जारी तस्वीर में 74 वर्षीय महाराजा विंडसर कैसल स्थित सेंट जार्ज चैपल में एक ‘क्रिसमस ट्री’ के बगल में देखे जा सकते हैं। संदेश को इस महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड किया गया था, जिसे रविवार शाम प्रसारित किया जाएगा।
ब्रिटिश राजशाही की ओर से क्रिसमस पर संदेश प्रसारित करने की लंबे समय से परंपरा रही है, जिसका मकसद ब्रिटेन समेत पूरे राष्ट्रमंडल की जनता को संदेश देना होता है।
टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला यह पहला वार्षिक शाही क्रिसमस दिवस समारोह होगा, जिसे (दिवंगत महारानी) एलिजाबेथ द्वितीय प्रस्तुत नहीं करेंगी।
उल्लेखनीय है कि पहली बार 1957 में एलिजाबेथ द्वितीय टीवी पर इस संदेश के प्रसारण में नजर आई थीं।
बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया कि इस साल क्रिसमस गीत और राष्ट्रगान गायन की प्रस्तुति सेंट जॉर्ज चैपेल की गायक मंडली द्वारा दी जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY