देश की खबरें | केरल विमान हादसा: 18 मृतकों में से नौ कोझिकोड के निवासी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड, आठ अगस्त एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान कर ली गई है जिसमें पता चला है कि 18 मृतकों में से नौ कोझिकोड के रहने वाले थे।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना रिकवरी रेट 68.32% , मृत्यु दर 2.04% दर्ज की गई: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मलप्पुरम जिला कलक्टर के गोपालकृष्णन की ओर से जारी विवरण के अनुसार मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं और नौ लोग कोझिकोड के रहने वाले थे।

राजीवन चेरक्कपरम्बिल (61), मानल अहमद (25), शरफुद्दीन (35), जानकी कुन्नथ (55), अस्सान मुहम्मद चेंबई (1), रम्या मुरलीधरन (32), शिवात्मिका (5), शेनोबिया (40) और शाहिरा बानू (29) कोझिकोड के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े | Online Patriotic Film Festival: देशभक्ति वाली फिल्मों का ऑनलाइन फिल्म फेस्टिवल 7 अगस्त से शुरू.

मुहम्मद रियास वी पी (24) और आईशा दुवा (2) पलक्कड के रहने वाले थे।

शहीर सईद (38), लैलाबी के वी (51), शांता मरक्कत (59), सुधीर वरियात (45) और शेसा फातिमा (2) मलप्पुरम के निवासी थे।

हादसे में पायलट कैप्टन दीपक साठे और सह पायलट अखिलेश कुमार की भी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि 18 मृतकों में से 14 वयस्क और चार बच्चे थे।

उन्होंने कहा, “14 वयस्कों में से सात पुरुष और अन्य महिलाएं थीं। वर्तमान में मलप्पुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में 149 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 23 की हालत नाजुक है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)