देश की खबरें | केरल: मलबे में दबे अपने परिजनों को ढूंढ रहे हैं लोग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इडुक्की (केरल), नौ अगस्त केरल में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मिट्टी सरकने से होने वाली मौतों के बीच मलबे में दबे अपने परिजनों को बाहर निकालने के लिये लोग बचाव और राहत कर्मियों से गुहार लगा रहे हैं।

शुक्रवार को यहां हुए भूस्खलन के बाद 70 वर्षीय एक महिला के परिजनों का कोई अता-पता नहीं है।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

एक-एक दिन बीतने के साथ ही करुपई अपने परिवार वालों से मिलने की उम्मीद खोती जा रही हैं।

बचाव कर्मी जैसे ही कोई शव बाहर निकालते हैं वह दौड़ कर उसके पास यह सोचकर जाती हैं कि कहीं वह उनके किसी अपने का न हो।

यह भी पढ़े | Vishvas Sarang Tests Positive for COVID-19: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आए सभी लोग करा लें टेस्ट .

राजमाला के पेट्टीमुडी में एक-एक कमरे वाले आपस में जुड़े बीस घरों पर मलबा गिरने से 82 मजदूर और उनके परिजन उसके नीचे दब गए।

करुपई के पति षणमुगम, तीन बेटियां, दामाद और तीन नाती-पोते भी उस मलबे के नीचे दबे हैं।

षणमुगम, उनकी बेटियां और दामाद चाय के बागान में काम करते थे।

एनडीआरएफ और अन्य बचाव कर्मियों द्वारा बाहर निकाले जा रहे शवों की संख्या रविवार शाम तक 42 हो गई है।

एक अन्य बुजुर्ग रमार के दुख की कोई सीमा नहीं है।

उनका बेटा, बेटी और परिवार के 13 अन्य सदस्य भी हादसे का शिकार हो गए।

उन्होंने कहा, “सभी चले गए। मैं उन्हें देखे बिना नहीं जाऊंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)