देश की खबरें | केरल: केएसएफई ने अनियमितताओं के आरोपों को खारिज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘केरल स्टेट फाइनेंसियल इंटरप्राइजेज’ (केएसएफई) की लगभग 40 शाखाओं पर छापा पड़ने के बाद कंपनी ने सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो द्वारा लगाए गए “गंभीर अनियमितताओं” के आरोपों को सोमवार को खारिज कर दिया।

केएसएफई ने कहा कि उनकी आंतरिक जांच में केवल कुछ छोटी-मोटी गलतियां ही सामने आई हैं।

यह भी पढ़े | अब 400 स्टेशनों पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय, प्लास्टिक के उपयोग पर लगेगा अंकुश.

केएसएफई के अध्यक्ष पिलीपोज थॉमस ने कहा कि यदि सतर्कता विभाग की जांच में किसी गंभीर अनियमितता का पता चलता है तो वह उसकी जांच करने के लिए तैयार हैं।

शनिवार को तलाशी लेने वाले सतर्कता विभाग के दल की आलोचना करते हुए थॉमस ने कहा कि जांच अधिकारियों को ‘चिटफंड’ कंपनी के कामकाज के बारे में मूलभूत जानकारी भी नहीं थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2,671 नए केस, 48 की मौत: 30 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पथनमथिट्टा में थॉमस ने संवाददाताओं से कहा, “जिन शाखाओं में सतर्कता विभाग ने तलाशी ली, हमने उन सभी शाखाओं की आतंरिक ऑडिट कराई है। लेकिन हमें किसी भी शाखा में कोई गंभीर गलती नहीं मिली। दैनिक कामकाज में केवल कुछ छोटी-मोटी गलतियां सामने आई हैं।”

राज्य के वित्त मंत्री टी एम थॉमस आइजैक ने सोमवार को कहा कि वह केएसएफई के विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

हालांकि इससे पहले उन्होंने सतर्कता विभाग द्वारा की गयी छापेमारी की आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)