देश की खबरें | केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को जमानत मिली

लखनऊ, 23 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने केरल स्थित पत्रकार सिद्दीक कप्पन को धन शोधन के एक मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी।

कप्पन की जमानत याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने पारित किया ।

पत्रकार फिलहाल लखनऊ की जिला जेल में निरुद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)