तिरुवनंतपुरम,तीन दिसंबर चक्रवात ‘बुरेवी’ के कारण केरल में भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी होने के बीच मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एसडीएमए) और अन्य विभागों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि बुरेवी केरल में चार दिसंबर को पहुंच सकता है। इसके साथ ही आईएमडी ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल तट के लिए रेड अलर्ट और चक्रवात की चेतावनी जारी की।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: SAD(D) के प्रमुख Sukhdev Singh Dhindsa ने कृषि कानून के विरोध में पद्म भूषण सम्मान लौटाया.
आईएमडी ने तीन से पांच दिसंबर के बीच तिरुवनंतपुरम, कोल्लम,पथनम्थिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, इडुकी और एर्नाकुलम जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
एनडीआरएफ का दल केरल पहुंच गया है और उसने यहां के पहाड़ी और तटीय इलाकों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े | ICSE, ISC Board Exams 2021: CISCE ने सभी राज्य के CM & EC से अप्रैल-मई में परीक्षा आयोजित करने की मांग की.
एनडीआरफ के उप निरीक्षक के के अशोकन ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।’’
राजधानी प्रशासन ने 217 राहत शिविर बनाए हैं और आपदा की आशंका वोल इलाकों से 15,840 लोगों को वहां पहुंचाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY