नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि हाल ही में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि के हालात से निपटने संबंधी बंदोबस्त पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि महामारी को फैलने से रोकने के लिए समय रहते उपाय किये जा सकें।
यह भी पढ़े | Rajasthan: आरक्षण आंदोलन को लेकर पटरियों पर गुर्जर समुदाय, 7 ट्रेनों की किया गया डायवर्ट.
शहर में पहले जहां संक्रमण के दो हजार से तीन हजार मामले सामने आ रहे थे वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि नवंबर में प्रतिदिन कोविड-19 के 12,000 मरीज सामने आयेंगे और बीस हजार से अधिक बिस्तरों की जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़े | Harpreet Singh ने रचा इतिहास, इंडियन एयरलाइंस में पहली महिला CEO नियुक्त.
बिधूड़ी ने कहा, “पिछले दो तीन दिन में पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह परेशान करने वाली स्थिति है। सरकार को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और बताना चाहिए कि महामारी को बढ़ने से रोकने के लिए वह क्या कदम उठा रही है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY