नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर के एक कोविड-19 केन्द्र से छुट्टी पाने वाले 1000 वें रोगी को सोमवार को सम्मानित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उत्तम नगर के निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति को तीन जुलाई को उनकी पत्नी के साथ राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) से छुट्टी दी गई थी। दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे।
यह भी पढ़े | Lalji Tondon Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज.
अस्पताल के निदेशक डॉक्टर बी एल शेरवाल ने कहा, ''मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोविड-19 को मात देने वाले हमारे 1000वें रोगी को सम्मानित किया। इस मौके पर रोगी की पत्नी भी मौजूद थीं।''
मुख्यमंत्री ने विस्तारित आईसीयू केन्द्र का भी उद्घाटन किया।
यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 की मौत, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2,11,987 पहुंचा.
उन्होंने कहा, ''कोरोना वायरस रोगियों के लिये आईसीयू बिस्तरों की संख्या 45 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है।''
शेरवाल ने कहा कि इसके अलावा केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अस्पताल में ठीक हो रहे कोविड-19 रोगियों से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद प्लाज्मा दान करने की भी अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY