देश की खबरें | नए जोश के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा कश्मीर: राम माधव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश नए जोश के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक विनम्र, विद्वान और अनुभवी नेता, जिसके पास मंत्री के रूप में ढेर सारा प्रशासनिक अनुभव है, वह जम्मू एवं कश्मीर का प्रशासनिक मुखिया होगा। जम्मू-कश्मीर नए जोश के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।’’

यह भी पढ़े | Ahmedabad COVID Hospital Fire: अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने से 8 की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख; मुआवजे का किया ऐलान.

जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ उत्तर पूर्व के राज्यों के मामलों में माधव को भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शुमार किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद सिन्हा की इस पद पर नियुक्ति हुई है।

यह भी पढ़े | Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए एलजी, राष्ट्रपति ने स्वीकारा गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा.

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के साथ ही 1982 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सिन्हा तीन बार लोकसभा के सदस्य चुने गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में वे रेल राज्य मंत्री रहे और बाद में उन्हें संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)