देश

Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए एलजी, राष्ट्रपति ने स्वीकारा गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा

केंद्र सरकार ने गुरुवार को गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) के स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के नए उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के रूप में नियुक्त किया है. गिरीश चंद्र मुर्मू को नवगठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला उप राज्यपाल बनाया गया था.

Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए एलजी, राष्ट्रपति ने स्वीकारा गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा
मनोज सिन्हा (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) के स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) को जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के नए उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के रूप में नियुक्त किया है. गिरीश चंद्र मुर्मू को नवगठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का पहला उप राज्यपाल बनाया गया था. उन्होंने बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को सौंपा.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्र शासित राज्य के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद सिन्हा को इस पद पर नियुक्त किया. एक विज्ञप्ति के अनुसार, सिन्हा की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगी.

आईएस अधिकारी सिन्हा पहले वित्त और गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जबकि वे मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री भी बनाए गए थे. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जी सी मुर्मू ने इस्तीफा दिया, केन्द्र में नयी नियुक्ति की संभावना

अक्टूबर 2019 में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का पद संभालने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू का जन्म ओडिशा में 1959 में हुआ. 1985 गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी है, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).