देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के नये 8,960 मामले सामने आए, 136 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,960 नये मरीज आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.18 लाख हो गई।
बेंगलुरु, 28 अगस्त कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,960 नये मरीज आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.18 लाख हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत हुई जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 5,368 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
वहीं, इस अवधि में 7,464 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 2.27 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 86,347 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 754 मरीज गंभीर हालत होने की वजह से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं।
इसके मुताबिक, शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में से अकेले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 2,721 नये मरीज सामने आए।
संक्रमण के नए मामलों में से बेंगलुरु शहरी जिले में 2,721, मैसूर में 726, बेल्लारी में 484, दावणगेरे में 379, हसन में 357, शिवमोग्गा में 314, धारवाड़ 299 मामले सामने आए।
राज्य में अब तक 27.13 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

