देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव: शाम पांच बजे तक आर आर नगर में 39.15 प्रतिशत और सिरा सीट पर 77.34 फीसदी मतदान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, तीन नवम्बर कर्नाटक में बेंगलुरु शहरी जिला स्थित राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 39.15 प्रतिशत जबकि तुमकुरु जिले की सिरा सीट पर 77.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में आज 6725 नए केस, 48 की मौत: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिरा के जद (एस) विधायक सत्यनारायण के निधन और आर. आर. नगर के कांग्रेस विधायक मुनीरत्ना के इस्तीफा देने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं।

सुबह नौ बजे तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान ने जोर नहीं पकड़ा और यह केवल आठ प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़े | Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बच्चों और टीचर्स के साथ कोडिंग प्रोग्राम की समीक्षा की, कहा- हमारा सपना है कि स्टूडेंट्स गूगल जैसी कंपनियां बनाएं.

सुबह 11 बजे तक सिरा में 23.63 प्रतिशत तक मतदान हुआ, लेकिन आर आर नगर में तब तक यह आंकड़ा केवल 14.44 फीसदी था।

शाम तीन बजे तक सिरा में 62.1 प्रतिशत और आर आर नगर में 32.41 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। दोनों सीटों पर 3,26,114 महिलाओं सहित कुल 6,78,012 मतदाता पंजीकृत थे।

उपचुनावों में कांग्रेस, भाजपा और जद (एस) प्रत्याशियों सहित कुल 31 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें सिरा में 15 और आर.आर. नगर के 16 उम्मीदवार शामिल हैं।

मतगणना 10 नवम्बर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)