देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव : दो सीटों के लिए 31 उम्मीदवार मैदान में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर कनार्टक की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) सहित कुल 31 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने की सोमवार, 19 अक्टूबर को अंतिम तारीख थी। उन्होंने बताया कि तुमकुरु जिले की सीरा सीट से 15 जबकि राजराजेश्वरी नगर (आर. आर. नगर) सीट से 16 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यह भी पढ़े | पराली को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- सारी सरकारें और पार्टियां एक साथ मिलकर काम करें तो 4 साल के भीतर प्रदूषण पर पाया जा सकता है काबू.

गौरतलब है कि छंटनी के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को 37 नामांकन पत्रों को वैध करार दिया था, जिसमें से छह लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए।

उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान का करेगी शुरुआत- पर्यावरण मंत्री गोपाल राय.

दोनों सीटों पर उपचुनाव के संबंध में कर्नाटक विधानसभा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता सिद्धरमैया का कहना है कि आरआर नगर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी जबकि सीरा सीट पर भाजपा-कांग्रेस-जद(एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनावों में सत्तारूढ़ दल के जीतने की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के जीतने की आशा भी जतायी।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘आर. आर. नगर में टक्कर हमारे (कांग्रेस) और भाजपा के बीच है। वहीं सीरा में यह त्रिकोणीय मुकाबला होगा, मैं सच बता रहा हूं। लेकिन कांग्रेस को दोनों दलों पर बढ़त हासिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)