देश की खबरें | कंगना की टिप्पणी पुलिस के अपमान बराबर : फडणवीस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रनौत ने हाल में कहा था कि उन्हें ‘मूवी माफिया’ से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह हिमाचल प्रदेश या केंद्र सरकार से सुरक्षा लेना चाहेंगी।

विधानसभा के पटल पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने कहा कि वह मुंबई पुलिस की क्षमता को जानते हैं क्योंकि उन्होंने पांच साल तक राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर आरजेडी नेताओं ने लगाए पोस्टर, तेजस्वी यादव को अर्जुन तो तेजप्रताप को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव में आ सकती है।’’

फडणवीस ने यह भी कहा कि चूंकि राजपूत की मौत के मामले को जिस तरह से संभाला गया वह ‘ गलत’ था, इसलिए जांच सीबीआई को सौंपी गई।

यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.

मुंबई पुलिस द्वारा मामले की जांच का संदर्भ देते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ क्या हो रहा था? 40 दिनों की पूछताछ? यह ‘आ बैल मुझे मार’ का बेहतरीन मामला है।’’

भाजपा द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग किये जाने से मुंबई पुलिस का मनोबल गिरने के संबंध में शिवसेना और अन्य सत्तारूढ़ पार्टियों के आरोपों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा कि कई विधायकों ने भी समय-समय पर पुलिस के खिलाफ टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कल्याण की रैली के दौरान कहा था कि पुलिस केवल बर्तन मांजने में सक्षम है।’’

गौरतलब है कि रनौत द्वारा हाल में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के नेता मुखर हो गए हैं और भाजपा पर कंगना का कथित तौर पर बचाव करने के लिए निशाना साध रहे हैं।

फडणवीस ने आगे कहा कि बिना सम्मान के मुख्यमंत्री का संदर्भ देना गलत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विपक्ष में हैं, लेकिन उद्धवजी हमारे मुख्यमंत्री हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)