देश की खबरें | कंगना को ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस से सम्पर्क करना चाहिए: राउत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन सितम्बर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय सबूतों के साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए और साबित करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें (रनौत को) धमकी दी है।

इससे पहले दिन में रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था।

यह भी पढ़े | TS EAMCET 2020 Admit Cards Released: टीएस ईएएमसीईटी 2020 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, www.eamcet.tsche.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड.

राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।’’

रनौत ने ट्वीट करके कहा था, ‘‘मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसी क्यों लग रही है।’’ रनौत ने साथ ही गत एक सितंबर की एक खबर टैग की थी जिसमें राउत ने कथित तौर पर कहा था कि यदि वह शहर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव, एक दिन में सर्वाधिक 18,105 नए केस, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,43,844 हुई.

अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है।

उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)